08 March 2006
शब्द प्राणायाम
शब्द प्राणायाम पुस्तक के रचनाकार हरदा म०प्र० के निवासी श्री रमेश कुमार भद्रावले हैं।यह हिन्दी कविताओं पहली पुस्तक है, जो इण्टरनेट पर पहली बार सचित्र अपलोड की गई है। इस पुस्तक में रचनाकार ने छोटी-छोटी दैनिक जीवन की अनुभूतियों को अपनी क्षणिकाओं में लिपिबद्ध किया है। बैंक में एक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए श्री भद्रावले जी ने ये रचनाएँ लिखी हैं जो पाठक को पढ़ते समय योग की भाँति सहज स्थिति में पहुँचाने का कार्य करती हैं। रचनाओं के साथ श्री बी.लाल द्वारा बनाए गए चित्र इन रचनाओं को अभिव्यक्ति प्रदान करने में बहुत सहयोग करते हैं। इन रचनाओं को पढ़कर वर्तमान तनाव के माहौल में भी आप कुछ क्षण के लिए सहजता की अनुभूति अवश्य करेंगे।
-डा० जगदीश व्योम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comments:
SAhabd Pranayam Apne tarah ki ek alag anokhi pusatak hai jo net per chitron ke saath hai. Badhayi. chitra bahut hi sunder hain aur kavitayen bilkul saaf suthari ek dam halki-fulki hain jinehb padhane ke baad man per koyi bojh nahin padhta balki man halka ho jata hai. fir ek baar badhayi.
Ek pathak
Post a Comment